राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की प्रतिष्ठा खुल्बे का चयन
रानीखेत- शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता के लिए सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा प्रतिष्ठा खुल्बे का चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता 19से 21 नवंबर तक खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित होगी। प्रतिष्ठा ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ‘उभरती प्रोद्योगिकियां’ विषयक स्पर्धा में प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतिष्ठा की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक -शिक्षिकाओं ने उसे बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन