जैनोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में महिलाओं की असुरक्षा का मुद्दा उठा,करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर देगी महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा
रानीखेत– रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनोली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर अपने विचार साझा किए तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया।
कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के साथ-साथ महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी।
इसके साथ ही करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत की नींव बूथ की मजबूती पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम, दीपक कांडपाल ने करन माहरा के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन की।
बैठक में शेर सिंह फर्त्याल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चमोली तारा सिंह फर्त्याल, नर सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान पिलखोली जयपाल सिंह, प्रेम टनवाल, पीताम्बर सिंह मेहरा, ललित मेहरा, मदन सिंह मेहरा, किशन राम, विक्की मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, महेंद्र टनवाल, दान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह देव, विजय सिंह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, प्रदीप रावत, हेमा मेहरा, प्रदीप मेहरा, इंद्रा रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए