रानीखेत नगर व्यापार मंडल स्थगित चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग पर व्यापारियों ने दिया धरना
रानीखेत – नगर व्यापार मंडल चुनाव को नियमानुसार शीघ्र कराएं जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सुभाष चौक में धरना दिया। व्यापारियों की मांग है कि चुनाव प्रक्रिया को जिस चरण से स्थगित किया वहीं से प्रारंभ किया जाए।
स्थगित व्यापार मंडल चुनाव कराए जाने की मांग पर व्यापारियों ने व्यापारी नेता मनोज कुमार पाण्डे की अगुवाई में धरना दिया। व्यापारियों की मांग है कि व्यापार मंडल के स्थगित चुनाव नियमानुसार कराए जाएं। भ्रष्टाचार की जांच हो और जिस चरण से चुनावी प्रक्रिया रोकी गई वहीं से आरंभ की जाए। व्यापारियों ने यह भी मांग की है कि चुनावी प्रक्रिया रोके जाने के बाद की कार्रवाई और संगठन स्तर पर हुई वार्ता को सार्वजनिक किया जाए। व्यापारियों ने कहा है नगर व्यापार मंडल के चुनाव निष्पक्षता के साथ शीघ्र कराएं जाएं।

ADVERTISEMENTS




सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर
भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर