रानीखेत ओपन टेनिस कुमाऊं कप का शुभारंभ,उदघाटन मैच में हल्द्वानी वंडरस ने रानीखेत गुलदार को 2-1 से हराया

ख़बर शेयर करें -
 रानीखेत- रानीखेत ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2024 का उद्घाटन आज रानीखेत क्लब के टेनिस कोर्ट में हुआ। उदघाटन में मुख्य अतिथि  प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत एवं कर्नल प्रभाकर गुप्ता, सी०ओ० एम०एच० रानीखेत रहे। 

उद्घाटन मैच रानीखेत गुलदार व हल्द्वानी वंडरस के बीच खेला गया। जिसमें हल्द्वानी वंडरस विजयी रही।उदघाटन मैच के 3 सेट में हल्द्वानी वंडरस ने रानीखेत गुलदार को 2-1 से हराया।  आज 30 मैच खेले गए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित गोयल, एस०एस०बी० के ऑप्स कमांडेंट राजेश ठाकुर, अरविंद साह, प्रभात माहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, गौरव पांडेय, गोपाल बवाड़ी, डॉ० महिराज सिंह माहरा, जीवन कुवार्बी आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad