छावनी परिषद से मुक्ति की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन 203वें दिन जारी
रानीखेत -छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग को लेकर नागरिकों का धरना-प्रदर्शन आज 203वें दिन भी जारी रहा।
रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से आज़ादी की मांग पर यहां गांधी चौक में जारी धरना-प्रदर्शन को आज दो सौ तीन दिन पूरे हो गए। धरना स्थल पर आंदोलनरत नागरिकों ने अपनी मांग के पक्ष में नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति