छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यवसायी मुकेश फर्त्याल को मातृ शोक, विभिन्न संगठनों ने दु:ख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यवसायी मुकेश फर्त्याल की माता प्रभा फर्त्याल (84) पत्नी स्व. गोपाल सिंह फर्त्याल का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। प्रभा फर्त्याल के निधन पर विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, महेंद्र रौतेला, विमल सती, कैलाश पांडे, बसंत नेगी, मोहन बिष्ट, गिरीश भगत, उमेश भट्ट, प्रमोद जोशी, जयंत रौतेला, योगेश जोशी, शिवराज मेहरा, यतीश रौतेला, दर्शन जोशी, नरेंद्र फर्त्याल, आरसी भंडारी, केएस बिष्ट, सीपी पांडे, प्रमोद पांडे, चंदन बिष्ट समेत विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व खेल संगठन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
……………………………………………………