भारतीय जनता पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर  भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय ताड़ीखेत में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

भाजपा के मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोष्ठी में देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय देने के लिए उन्हें याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने राष्ट्र निर्माण में डा मुखर्जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि डा मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में दीप भगत ,ध्यान सिंह नेगी , मोहन नेगी, गिरीश भगत द्वारा डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा ,मुकेश पांडे, राम सिंह रावत ,मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, शंकर लाल ,मनजीत भगत, मंडल उपाध्यक्ष अजय चौहान, नीरज तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad