पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट पहुंचे रानीखेत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र/पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट  ने यहां  झूला देवी स्थित  श्रीराम मंदिर पहुंचकर  श्री मौनी महाराज  के आश्रम में पहुंचकर  श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया एवं श्री मौनी महाराज  से आशीर्वाद लिया ।

इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट ने भतरौजखान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी कुशल क्षेम जानी तदुपरांत अपनी दिव्यता और आध्यात्मिक माहौल के  सौंनी स्थित स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव पहुंचकर श्रीमद भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ कथा में हिस्सा लिया और महंत गोवर्धन गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

  भाजपा  शीर्ष नेता  अजय भट्ट के यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष  घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में उनका फूल मालाओं एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

स्वागत कर्ताओं में  छावनी परिषद नामित सदस्य श्रीमान मोहन नेगी पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा निवर्तमान जिला महामंत्री विनोद भट्ट कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा श्रीमती विमला रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पावस जोशी तरुण जोशी पूर्व नगर अध्यक्ष हंस दत्त बवाडी़, चंदन भगत, राजेंद्र सिंह जसवाल ,तुषार भंडारी ,श्रीमती अनु सोनकर ,पूर्व सभासद छावनी परिषद विनोद कुमार, पंकज जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता युगल किशोर आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे । 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad