रानीखेत की मेघा पंत ने पास की लोअर पीसीएस परीक्षा, प्रदेश में सातवीं रैंक,बनी नायब तहसीलदार
रानीखेत– रानीखेत नगर की मेघा पंत ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 में श्रेष्ठतम सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।
मेघा पंत यहां प्रसिद्ध झूला देवी मंदिर के पुजारी की पुत्री हैं। वे आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा रही हैंउनकी सफलता पर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी एवं शिक्षकों सहित अनेक नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए