कंचन अधिकारी बनी मिस फेयरवेल ,पी एम श्री रा बा इ का द्वाराहाट में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -


द्वाराहाट -पी एम श्री रा बा इ का द्वाराहाट में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी।ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क

परीक्षा प्रभारी लता अधिकारी ने छात्राओं को परीक्षा में तनाव रहित व स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा सटीकतापूर्वक प्रश्न पत्र हल करने को कहा। बारहवी की छात्राओं ने अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए।इस अवसर पर कंचन अधिकारी मिस फेयरवेल चुनी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा जोशी ने विद्यार्थियों को भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मीना मेहरा , माया मेहरा, मंजू रावत सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क
ADVERTISEMENTS Ad Ad