छावनी परिषद से मुक्ति के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन 297वें दिन भी रहा जारी
रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर पर छावनी परिषद से आज़ादी के लिए धरना -प्रदर्शन आज 297वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग को लेकर नागरिकों ने जोरदार नारेबाजी की।
धरना -प्रदर्शन में चारू पंत, खजान पांडे , कैलाश पांडे, रघुवर दत्त शर्मा, हरीश अग्रवाल, पूरन चंद्र पांडे , चंद्र शेखर गुरूरानी, प्रमोद कांडपाल मौजूद रहे।

ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष