स्व इदरीश बाबा मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बिग बुल एफसी ने नूब एफसी को 3-2से हराया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– यहां राजपुरा मैदान में चल रही स्व. इदरीश बाबा मैमोरियल फाइव -ए -साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में बिग बुल एफसी ने नूब एफसी को 3-2से पराजित किया।

रोमांचक मुकाबले में बिग बुल की ओर से अखिलेश, राहुल बोरा और जगदीश सिंह ने गोल किए वहीं नूब एफसी की ओर से अजय और कमलेश ने 1-1 गोल कर मुकाबले को बराबरी पर लाने की भरसक कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस दौरान मुख्य अतिथि मोहन नेगी,जुबैद अहमद के अलावा रोहित नेगी,शेर सिंह राणा, अंजू पांडे, छात्र संघ अध्यक्ष प्रभात रावत , मोहित नेगी, भूपेंद्र सिंह परिहार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मोहन नेगी और जुबैद अहमद ने विजेता -उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह रावत का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

अवैतनिक फुटबॉल कोच स्व इदरीश बाबा की स्मृति में दानिश खान,सूरज मेहरा ,दीपक शाही, करन कुमार दीपक,अक्षय नेगी ,गौरव कन्नोजिया आदि ने टूर्नामेंट आयोजित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad