आज आधी रात से रोडवेज कर्मियों की हड़ताल,यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: गत दिवस परिवहन निगम प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की वार्ता नाकाम रहने के बाद कर्मचारी संगठनों ने कहा है जब तक मांगों पर विचार नहीं होगा तब तक कदम पीछे खींचने का सवाल ही नहीं। संगठनों ने बोर्ड बैठक में आधा वेतन कटौती सहित कर्मचारी विरोधी फैसलों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए 15जुलाई आधी रात से 24घंटे का कार्य बहिष्कार और उसके बाद बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जी डी बिरला मैमोरियल स्कूल रानीखेत में एक बार फिर गूंजा राम का नाम , श्रद्धा व प्रेम से मनाया गया राम नवमी का पर्व और जी॰ डी॰ बिरला जयंती

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी परिषद् आज 14 जुलाई आधी रात से से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुका, वहीं संयुक्त मोर्चा 15 जुलाई की आधी रात से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहेगा। अब कर्मचारी संगठनों को शासन से वार्ता के आमंत्रण की प्रतीक्षा है।
इधर,परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, हड़ताल समस्या का समाधान नहीं है। हमने सभी कर्मचारी संगठनों से कहा है कि वह एक साथ हो जाएं। अभी बस संचालन शुरू हुआ है। तीन महीने में 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। पिछले साल 161 करोड़ का नुकसान हुआ था। कर्मचारी नेता हड़ताल के बजाय परिवहन निगम को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें।
उल्लेखनीय है कि चार यूनियनों ने मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का गठन कर आंदोलन का ऐलान किया है ।उन्होंने 15 जुलाई की मध्य रात्रि से 16 जुलाई तक 24 घंटे के कार्य बहिष्कार और इसके बाद 16 जुलाई को बैठक कर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है।