उत्तरकाशी के धराली में आसमानी तबाही, साठ से अधिक लोग लापता, बीस सेकेंड में सबकुछ तबाह,देखें वीडियो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां हर्षिल के धराली में बादल फटा, जिससे तबाही मच गई. हादसे में 60 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. कई मकानों को नुकसान पहुंचा है बादल फटने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे महज 20 सेकंड में सबकुछ तबाह हो गया. वीडियो में लोग चीखते नजर आए. सेना की IBEXब्रिगेड केजवान भी बचाव कार्य में जुटे हैं।
जनपद के धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है. बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है. बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है. डीएम ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है. धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है. सीएम धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात कर धराली में हुए नुकसान की जानकारी ली है.IBEX ब्रिगेड के जवान युद्ध स्तर पत्र बचाव कार्य में जुटे हैं।
राहत और बचाव के लिए सेना रवाना हालात इतने विकट हैं कि सेना भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई है. भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है. उत्तरकाशी का धराली गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव है. धराली में खीरगंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते 25 से अधिक होटल और होमस्टे बर्बाद हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में बहने के साथ ही मलबे में दबे हो सकते हैं.








Byte
Lt Col Manish Shrivastava PRO Defence Dehradun

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए