प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत नगर में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रानीखेत नगर में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों से आम जन का विकास अवरूद्ध हुआ है।सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का पोषण करती रही है जबकि निम्न मध्यवर्गीय जनता का जीना मुहाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा समाज के निचले गरीब और सामान्य जन का हमेशा खयाल रखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें जनविरोधी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

नगर जनसंपर्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के साथ ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष महिला नेहा साह माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पंकज जोशी, विजय तिवारी, एस०सी० ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, सोनू सिद्दीकी  कुलदीप बिष्ट,विनीत चौरसिया पंकज गुरूरानी , सुरेन्द्र सिंह पवार,अजय कुमार बबली, संदीप बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad