प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया चमोली पिलखोली पेयजल योजना का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज विधानसभा रानीखेत की ग्रामसभा चमोली, पिलखोली में वर्षों से प्रतीक्षित पम्पिंग योजना का विधिवत उद्घाटन कर गांववासियों को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर श्री माहरा ने कहा कि “यह योजना अब इन गांवों को स्वच्छ जल की निरंतर सुविधा देगी, जो कि एक मूलभूत अधिकार है और एक बड़ी उपलब्धि भी।
यह केवल एक योजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि लोगों के धैर्य, संघर्ष और भरोसे की जीत है।”

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, बीडीसी सदस्य बबिता फर्त्याल, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार यतीश रौतेला समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad