ज्योलिकोट के पास टैम्पो ट्रेवलर खाई में गिरा, दो पर्यटकों की मौत ,15घायल

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- रविवार को नैनीताल से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों का टैम्पो ट्रेवलर ज्योलिकोट के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि पंद्रह घायल बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के ज्योलिकोट में आम पड़ाव क्षेत्र में एक पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जबकि लापता वाहन चालक की तलाश जारी है। खबर लिखने तक चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में 18 लोग सवार थे। सभी लोग नैनीताल से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान आम पड़ाव में ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad