मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ गांधी चौक में २२वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ
रानीखेत: मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज से गांधी चौक में २२वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में यहां गांधीपार्क में सुसज्जित मां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।पूजा में भास्कर कपिल और ममता कपिल ने यजमान की भूमिका निभाई जबकि पूजा मुख्य पुरोहित पं.विजय पांडे के साथ पं मनीष तिवारी, पं शेखर चंद्र पंत और पं नवीन तिवारी ने सम्पन्न कराई।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन