ऋषेश्वर रीठा महादेव धाम में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में शिव पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: भिकियासैंण के जमोली पोस्ट क्षेत्र अंतर्गत श्री ऋषेश्वर रीठा महादेव धाम में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा अमृतपान के लिए चौथे दिन भी बड़ी संख्या में धर्मपरायण जनता मौजूद रहीं।

कथा व्यास आचार्य राजेंद्र तिवारी (भागवत प्रभाकर)ने भागवत कथा का श्रवणपान कराते हुए शिव पुराण की महिमा का बखान किया। उन्होंने सती चरित्र और दक्ष प्रजापति के अंहकार को नष्ट करने एवं शिव पार्वती विवाह‌ का सुंदर शाब्दिक वर्णन किया ।संगीत आचार्यों द्वारा सुंदर संगीत प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किए रखा। प्रातः वेदाचार्यो द्वारा रूद्रयाग में नित्रूय पूजन हवन कराया गया।इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष कमलेश सती और सदस्यों द्वारा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

यज्ञ के मुख्य यजमान बालम सिंह नेगी, पंकज सती, बहादुर सिंह बिष्ट,देवेंद्र सिंह असवाल रहे।इसके अलावा यज्ञ संरक्षक महंत हरिदास, चंद्र शेखर सती ,दीवान सिंह नेगी, मनोज कुमार सती, रणजीत सिंह, जीवन सिंह आदि व्यवस्था में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad