छावनी से मुक्ति के लिए धरना -प्रदर्शन का 99वें दिन में प्रवेश, कल सौ दिन पूरे होने पर जुलूस निकालने का फैसला, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
रानीखेत : रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी चौक में छावनी से मुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन 99वें दिन जारी रहा। कल शनिवार को धरना-प्रदर्शन के सौ दिन पूरे होने पर नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला जाएगा।
छावनी परिषद से आज़ादी देकर रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर आज भी अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत नागरिकों ने नारेबाजी की।कल शनिवार धरना -प्रदर्शन के सौ दिन पूरे होने पर समिति ने दोपहर बारह बजे से गांधी चौक से जुलूस निकालने का ऐलान करते हुए नगरवासियों से जुलूस में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए