मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया, पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम कर रही तलाश
किच्छा:यहां पुलभट्टा थाना अंतर्गत बेगुल डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया। घटना की जानकारी युवक के साथ गए किशोर ने परिवार वालों को दी।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
घटना की सूचना पर रात्रि में मत्स्य विभाग के अधिकारी और पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की जिसके बाद टीम ने युवक की तलाश के लिए मोटर बोट भी मंगाई। लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। युवक पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सुखरंजन नई बस्ती शहदौरा का रहने वाला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बरा चौकी इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया की कल देर रात्रि में सूचना मिली थी जिसके बाद ग्रामीणों और मत्स्य विभाग के साथ मिल कर युवक की तलाश की थी लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण तलाश नहीं किया जा सका। एक बार फिर टीम आज डैम में अभियान चला कर युवक की तलाश में जुटेगी।


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि