गोविन्द मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा लगाई विज्ञान, गणित तथा कला की प्रदर्शनी को मिली भरपूर प्रशंसा
रानीखेत -गोविन्द मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत में आज विज्ञान, गणित तथा कला की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विद्यार्थिंयों ने अपने द्वारा बनाए गए सुंदर तथा ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट और वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन करते हुए उनके बारे में बताया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक श्रीमती रमा मेहरा तथा प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिन्हा ने भी बच्चों की परियोजना कार्य का निरीक्षण किया तथा उनकी सराहना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।प्रदर्शनी में अभिभावकों ने बच्चों तथा उनके द्वारा बनाए गए कार्य की खूब सराहना की।






ADVERTISEMENTS




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला