फ्लावर नहीं फायर है… लीक पर सीएम धामी,अब इस अधिकारी को कर डाला बर्खास्त
देहरादून राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर एक और बडा फैसला हुआ है। निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को सेवाओं से बर्खास्त करने का फैसला लेते हुये आदेश जारी कर दिये गये है।
सचल दल इकाई देहरादून के आशारोडी में तैनात रहते हुये हरियाणा नंबर के एक वाहन से जो की माल लेकर देहरादून आ रहा था से रिश्वत मांगने व लेने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौॆंपी गई थी।
जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का पत्र शासन को प्रेषित किया गया था जिस पर निर्णय लेते हुये सरकार ने विवादत अधिकारी को से्वा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।


ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार