अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्वीप कैंप लगाकर मतदान का महत्व बताया

ख़बर शेयर करें -


द्वाराहाट -अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्वीप जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में ब्लॉक स्वीप प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी ने छात्राओं को स्वीप जागरूकता अभियान का उद्देश्य बताया और अठारह वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की अपील की।

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा जोशी ने मतदान का महत्व समझाया और जागरूकता फैलाने की अपील की। प्रधानाचार्य अनिल मठपाल ने कहा कि सभी विद्यार्थी गांव, कस्बों जहां भी रहते हैं, वहां लोगों को जागरूक करें। बी एल ओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मतदाता फॉर्म छः,सात और आठ पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने ने कहा कि नए मतदाता फॉर्म छः भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए।

कार्यक्रम के पश्चात स्वीप प्रभारी हरीश नाथ गोस्वामी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर धीरज जोशी,हेम पन्त,विशन राम शैल,ललित मठपाल, भूपाल सिंह अधिकारी,समेत समस्त अध्यापिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मेहरा ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad