रानीखेत विकास संघर्ष समिति के सांकेतिक धरने को एक साल होने में पखवाड़ा भर शेष, लेकिन हुक्मरानों की अनदेखी हैरान करने वाली
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग पर सांकेतिक धरना आज गुरूवार के दिन भी जारी रहा।
ध्यातव्य है कि नागरिक एक सूत्रीय मांग पत्र 349दिन से सांकेतिक धरना जारी रखे हुए हैं। रानीखेत विकास संघर्ष समिति के धरने को एक साल पूरा होने में पखवाड़ा भर बचा है लेकिन शासन -प्रशासन ने आज तक इसधरने की सुध नहीं ली है ,जन प्रतिनिधियों को भी इस धरना प्रदर्शन से कन्नी काटते देखा गया है।इधर, संघर्ष समिति नगर पालिका में विलय न किए जाने की दशा में लोकसभा चुनाव बहिष्कार का पहले ही ऐलान कर चुकी है जिसके लिए पर्चा जारी कर नागरिकों से अपील की जा रही है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए