कैंट बोर्ड के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, CBI ने उन्हें रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कैंट बोर्ड के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं, CBI ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी अनुसार सीबीआई के कुछ अधिकारी बुधवार को क्लेमेंटटाउन कैंट कार्यालय में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से विभाग का कोई काम कराने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में सीबीआई की कैंट कार्यालय में कार्रवाई देर रात तक चली। सीबीआई आधिकारिक रूप से आज इस कार्रवाई का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

सूत्रों के अनुसार सीबीआई को मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति से कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी काम के लिए चार हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।सीबीआई ने बुधवार को एक ट्रैप टीम का गठन कर कैंट कार्यालय पहुंच गई। यहां शाम के वक्त दोनों कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया । देर रात तक कार्रवाई चलती रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad