दामाद था नापसंद तो शादी से पहले‌ घर छोड़ कर‌ लापता हुआ बेटी का क्षुब्ध पिता

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले में एक पिता को अपनी पुत्री का दूल्हा पसंद नहीं आया जिसके बाद क्षुब्ध पिता शादी की खरीददारी के पहले लापता हो गया ,जिस कारण परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने इधर उधर उसकी बहुत तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।परिजन थक-हारकर पुलिस के पास पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए लापता व्यक्ति को हल्द्वानी बस स्टैंड से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

पूरी खबर गुरुवार की है। अल्मोड़ा के दन्यां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने आकर अपने भाई की गुमशुदगी की सूचना दी। इस दौरान उसने बताया कि उसकी भतीजी की शादी तय हो गई है। जल्द विवाह होने वाली है जिसे लेकर तैयारियां भी चल रहीं हैं। उसका भाई अन्य लोगों के साथ अपनी पुत्री की शादी के लिए खरीदारी करने दन्यां बाजार आया था। अचानक खरीदारी के दौरान वह कहीं चला गया।इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। व्यक्ति की लोकेशन हल्द्वानी मिमी। जिसके बाद गुमशुदा को हल्द्वानी बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बेटी के विवाह को लेकर परिवार के अन्य लोगों से नाराज चल रहा था। उसे अपना होने वाला जवाई पसंद नहीं था। इसको लेकर वह नाराज होकर चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
Ad Ad Ad