आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक निभा सिंह एवं नीलिमा मैम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम, ध्यान तथा अनेक योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं उत्साह का परिचय दिया। साथ ही, एएनओ देव सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन की संकल्प-प्रतिज्ञा के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad