गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने रंगों और क्रेयॉन से बाल श्रम विरोधी तथा वर्षा ऋतु जैसे विषयों पर भावपूर्ण चित्र बनाए। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से “बचपन किताबों का, मजदूरी का नहीं” व “कलम दो हाथ में, हथौड़ा नहीं” का संदेश तथा वर्षा ऋतु के सुंदर चित्रों का वर्णन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

प्रतियोगिता के ग्रुप 1 में शहजादी मल्लिका (कक्षा 1 अ) ने प्रथम ,भाव्या अधिकारी (नर्सरी ब) ने द्वितीय तथा परिधि बोरा (के. जी. अ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप सेकेंड में नियति अधिकारी (कक्षा 2) ने प्रथम, इशिका आर्या (कक्षा 3) ने द्वितीय निशा बोरा (कक्षा 2) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ग्रुप 3 में सान्वी रावत (कक्षा 5) ने प्रथम, तनिष्का मेहरा (कक्षा 5) ने द्वितीय तथा प्राची बिष्ट (कक्षा 4) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
ग्रुप 4 में लावण्या पांडे (कक्षा 8) में प्रथम, वंदिता बिष्ट (कक्षा 8 )ने द्वितीय तथा मिताक्षी नेगी (कक्षा 6 )ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने बच्चों के प्रदर्शन तथा उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल ने विद्यार्थियों को बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज़ उठाने और अपने आसपास ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी, चीफ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, समस्त अध्यापिकाएं, अभिभावकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad