आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार विद्यार्थियों क्रमशः छठी कक्षा की यशस्वी धामी, नवीं कक्षा के चिरायु नेगी और ध्रुव राणा ने अल्मोड़ा जनपद से “मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2025-26” के अंतर्गत चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

इन छात्रों को 08 से 14 वर्ष की आयु श्रेणी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर ₹1500 प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड स्मिथ, भूपेंद्र परिहार तथा पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad