यहां दर्दनाक हादसा-ताल में नहाने गए दो एयरफोर्स जवान डूबे

ख़बर शेयर करें -

भीमताल- नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मूसाताल में नहाने के लिए गए दो एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव को बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी देते हुए सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाला गया। सीओ ने बताया कि चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों में चार युवतियां भी शामिल थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
Ad Ad Ad Ad