हल्द्वानी मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार ,पुलिस ने पांच युवतियों को रिकवर किया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :- शहर में इन दिनों स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा पनप रहा है अभी हाल में पुलिस ने काठगोदाम स्थित एक स्पा सेंटर पर छापामारी कर यहां काम कर रही दूसरे राज्यों की युवतियों को हिरासत में लिया था और आज दुर्गा सिटी सेंटर में स्थित स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पांच युवतियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान


शहर में लगातार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के बाद भी स्पा सेंटर संचालक मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहे हैं ।स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 युवतियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
हल्द्वानी दुर्गासिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी


एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और उधम सिंह नगर की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही स्पा सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापामारी कर रही है 1 हफ्ते के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसी सप्ताह पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापामारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रिसीवर कर स्पा सेंटर को सील किया था। पकड़े गए लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
Ad Ad Ad