जिले में पांच निकायों के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां की गई रवाना, 37893मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

अल्मोड़ा- निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए आज बुधवार को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया तथा भिकियासैंण से रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ उनके मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिले के एक नगर निगम (अल्मोड़ा), एक नगरपालिका (चिलियानौला) तथा 3 नगर पंचायत (द्वाराहाट, भिकियासैंण तथा चौखुटिया) के लिए कुल 59 बूथ बनाए गए हैं जिनमें कल 23 जनवरी को मतदान होगा। जनपद के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला तथा 6 अन्य वर्गीय मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मतदान सामग्री स्थल पर पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए