आखिर कब जागेगा प्रशासन? रानीखेत में आवारा पशुओं का आतंक, गांधी चौक में सांडों की लड़ाई में दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त
रानीखेत -छावनी नगरी में इन दिनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से आजिज आ चुके हैं। इन आवारा जानवरों की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं, बीते गुरुवार को सदर बाजार में सांड ने एक युवक को पटक कर घायल कर दिया आज गांधी चौक के पास दो सांड आपस में भिड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई, हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागता नजर आया।
गांधी चौक में आज शाम उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब तक दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई की वजह से कई लोगों की जान हलक में आ गई,लोग चोटिल होते-होते बचे। सांडों की लड़ाई में एक दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना था कि छावनी परिषद और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है ,जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं । उनका कहना है कि छावनी परिषद और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है,आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए