नैनीताल होटल में महिला सैलानी की लाश मिली,पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल:- यहां होटल में रुकी एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। होटल के आसापस लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में रुकी थी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल घूमने के लिए दो युगल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार को सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालों ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन