महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर संगठन का ध्वजारोहण किया साथ ही महिला आरक्षण विधेयक पास करने‌ की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने यहां आज स्थापना दिवस मनाते हुए‌ कांग्रेस का ध्वजारोहण किया और प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की शपथ ली।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देश पर कैम्प कार्यालय, स्प्रिंग फील्ड में महिला कांग्रेस की सदस्यों नेअखिल भारतीय महिला कांग्रेस का ध्वजारोहण किया साथ ही प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की शपथ ली। इस मौके पर महिला आरक्षण बिल के प्रस्ताव को पास किए जाने की मांग का प्रस्ताव भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड में एक साल बाद भी वीवीआईपी का नाम उजागर न होने से महिला कांग्रेस का धामी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला ज़िलाध्यक्ष गीता पवार ने और संचालन नगर अध्यक्ष नेहा साह मेहरा ने किया ।
कार्यक्रम में महिला नगर उपाध्यक्ष बसंती डोरियाल, ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवाण, गीता माहरा, हिमानी माहरा, दीप बिष्ट, चम्पा जोशी, आशा अधिकारी, माया माहरा, कमला, किरन, चंद्रा, सुधा, लीला, नन्दी पाठक आदि महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में श्री नंदादेवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, मां नंदा-सुनंदा मूर्ति निर्माण कार्य जारी, नंदा देवी परिसर‌ में 23 सितंबर से‌ बिखरेगी सांस्कृतिक छटा, देखें कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *