रानीखेत में यूथ कांग्रेस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज यहां एक होटल में हुई रानीखेत यूथ कांग्रेस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के साथ ही लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व यूथ प्रभारी दीपक नेगी ने रानीखेत यूथ कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस की मजबूती और लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए सभी युवाओं से जुटने का आह्वान किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

वक्ताओं ने कहा की भाजपा सरकार में सबसे अधिक नुकसान युवा वर्ग का हुआ है ।कहा की देश के युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए देश की जनता को सत्ता परिवर्तन करना ही होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

बैठक की अध्यक्षता कोआर्डीनेटर कुलदीप कुमार और संचालन नितिन प्रकाश ने किया ।बैठक मे जिला महासचिव अंकित रावत, रूद्र माहरा,ब्लाक अध्यक्ष राजू वर्मा, मनोज कोरंगा, दीपक सोटियाल, संजय बिष्ट, हर्षित रौतेला, अभय पवार,शुभम कुमार आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad