जिपं सदस्य धन सिंह रावत ने गांवों में किया जन संपर्क

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः विधान सभा क्षेत्र में भी पूरे राज्य की तरह चुनाव सरगर्मियां तेजी पकड़ रही हैं। बीजेपी से टिकट के दावेदार गांव -गांव खुद को कनेक्ट करने में जुटे हैं।इस दौरान उनके द्वारा राज्य सरकार के जनोपकारी कार्यों को भी गिनाया जा रहा है।
जिपं सदस्य व बीजेपी से टिकट की जुगत में लगे धन सिंह रावत ने आज ताडी़खेत विकास खंड के सिंगोली गांव में दहलीज से दहलीज संपर्क किया और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad