श्रम विभाग के शिविर में श्रमिकों ,छोटे व्यवसायियों के बने श्रम कार्ड, महेंद्र सिंह अधिकारी ने लगवाया था शिविर
रानीखेत: यहां शिवमंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों व छोटे दुकानदारों के लिए पंजीकरण एवं नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया गया।कैंप का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी के प्रयासों से किया गया था।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह अधिकारी ने बताया कि कैंप में क्षेत्र की जनता ने अपने श्रमिक कार्ड बनवाएं एवं और जिनके पूर्व से कार्ड बने थे उन्होंने उनका नवीनीकरण कराया।उन्होने यह भी बताया कि 21 नवम्बर को भिकियासैंण और 5 दिसंबर को सरना में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में जिन लोगों ने आखों की जांच करायी थी उनके चश्मे बनकर आ चुके हैं जिन्हें उन तक पहुंचाया जा रहा है।



ADVERTISEMENTS


रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए