जमीन मजबूत करने में जुटे भाजपा से दावेदार,झलोडी़ में जन परिचय कार्यक्रम
रानीखेतः रानीखेत विधान सभा क्षेत्र -50 में 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। अंततः पार्टी संगठन का शीर्ष नेतृत्व किसपर भरोसा कर टिकट थमाएगा ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन इस सीट से दम भर रहे सभी दावेदार क्षेत्र में घूमकर अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।
इस बार इस सीट से भाजपा की ओर से मजबूत दावेदार बताए जा रहे महेंद्र सिंह अधिकारी भी पिछले कुछ समय से क्षेत्र में अपनी पैंठ बनाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इसी क्रम में श्री अधिकारी ने ताडी़खेत विकास खंड के झलोडी़ गांव का भ्रमण किया जहां नीरज तिवाडी़ की अगुवाई में ग्रामीणों ने उनका जोरदार खैरमकदम किया।इस दौरान आयोजित परिचय बैठक में श्री अधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।श्री अधिकारी ने ग्राम वासियों को स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव हमेशा से रहा है।इस दिशा में वह लगातार प्रयासरत हैं कि सबको चिकित्सीय सुविधाएं मिलें और सब निरोगी रहें।उन्होंने कहा कि समाज की सेवा उनका ध्येय रहा है।किसी भी तकलीफ मैं आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।इस दौरान क्षेत्र के प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ता नीरज तिवाडी़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री अधिकारी का परिचय कराया।





जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति