अल्मोड़ा, खूँट, रानीखेत एवं स्याल्दे में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर 10 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्मोड़ा, खूँट, रानीखेत एवं स्याल्दे में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे अल्मोड़ा नगर स्थित नंदादेवी मंदिर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंत पार्क में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर में रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता गोविंद राणा के निधन पर करन माहरा व रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने जताया शोक

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूँट में प्रातः 9:30 बजे ग्रामवासियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता से साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रानीखेत एवं स्याल्दे में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में किया फल वितरण

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि खूँट में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए जाएं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय वस्तुओं के स्टॉल भी खूँट में लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारूप-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायत, रानीखेत कांग्रेस ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास श्री केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी श्री संजय कुमार, मुख्य संयोजक राजेश कुमार, कुमाऊं संयोजक ललित भट्ट, रानीखेत संयोजक विमल सती व जयंती समारोह की विभिन्न समितियों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad