भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में किया फल वितरण
रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में महिला मोर्चा की ओर से फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती विमला रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की महिलाओं ने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता डाबर जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, जिला मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ,रितिका आर्या , पूजा बिष्ट,अम्बा बिष्ट, चंद्रा देवी,मीना , शांति देवी ,सरिता आदि मौजूद रहे। महिलाओं ने रुचि भट्ट को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।





ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन