गुलदार के आतंक से बचाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता, पिंजरा लगाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

​भिकियासैंण / ताड़ीखेत: विकासखंड भिकियासैंण एवं ताड़ीखेत क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक और पशुधन के नुकसान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड भिकियासैंण की ग्राम सभा बधाड़ (दलमोड़ी के समीप) और ताड़ीखेत विकास खंड की ग्राम सभा थकुलाड़ी में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थकुलाड़ी की महिलाओं द्वारा पुनः दिए गए आवेदनों तथा बधाड़ के ग्राम प्रधान श्याम सिंह, कुंदन सिंह एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा जताई गई चिंता के आधार पर विमला रावत ने वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने और प्रभावित इलाकों में पिंजरा लगाने की पुरजोर मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​इसी क्रम में विमला रावत ने प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा से मुलाकात कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वन विभाग को इस समस्या की जानकारी दी गई थी, जिस पर विभागीय टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसके अलावा, उन्होंने अल्मोड़ा के वन अधिकारी काकुल पुण्डीर से भी दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​वार्ता के दौरान वन विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया है कि विभागीय टीम जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का पुनः दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी और आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि ग्रामवासियों को गुलदार के भय से राहत दिलाना और क्षेत्र में जन-धन व पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad