जे एंड जे सिटी मॉन्टेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू
रानीखेत -मंगलवार को जे एंड जे सिटी मॉन्टेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियाद्योली, रानीखेत के परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा ताइक्वांडो के विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया ।41 से 45 kg भार वर्ग में समीर चंद,45-48 में आदित्य श्रीवास्तव,48-51 में करण सिंह,51-55 में रोशन कनौजिया तथा 55-59 में भूपेंद्र सिंह विजयी रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं खेल प्रभारी क्रमशः श्रीमती कामाक्षी कांडपाल (रा.उ.मा.वि. ईड़ा), दीपेश उपाध्याय (रा.इ.का. नौगांव, कफड़ा), धीरज साहू (रा. इ.का. द्वारसों), वीरेंद्र सिंह नेगी (रा.इ.का. गणनाथ), पूनम बिष्ट (रा.इ.का. स्यालीधार), मनमोहन सिंह (रा.उ.मा.वि. चिलियानौला), राजीव खान (रा.इ.का. देवलीखेत), अजय चंद (मिशन इंटर कॉलेज, रानीखेत), संतोष भट्ट (रा.उ.मा.वि. पनघट), चंदन सिंह मेहरा (रा.इ.का. रधुलीपीपल), गीता शर्मा (रा.बा.इ.का. रानीखेत), लीला जोशी (जूनियर हाईस्कूल पान) तथा तोषार कांडपाल (रा.इ.का. द्वाराहाट) आदि मौजूद रहे।





जे एंड जे सिटी मॉन्टेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू
पी0 पी0 एस0 झलोड़ी की छात्रा रुचि पांडे का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन