पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा- मौजूदा संकट की घड़ी में वे व्यापारियों के साथ, जरुरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे
रानीखेत– कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, वर्तमान में विधायक टिकट के दावेदार हीरा रावत ने मौजूदा वक्त में कामर्शियल गैस सिलेंडरों के अभाव पर चिंता जताई है साथ ही व्यापारियों के पिछले बिलों के भुगतान न होने की दशा में विद्युत विभाग से विद्युत संयोजन न काटने की मांग की है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि रानीखेत में व्यापार पहले ही रसातल की ओर है ऐसे में कामर्शियल सिलेंडरों के न मिलने से खान-पान होटल, रेस्टोरेंट्स व्यवसायियों पर गहरी मार पड़ी है,सरकार को चाहिए कि व्यवसायियों के प्रति संवेदना रखते हुए गैस सिलेंडरों की नियमित उपलब्धता बनाए।
उन्होंने विद्युत विभाग से भी पुराने देर बिलों की आड़ में व्यवसायियों के विद्युत संयोजन न काटने को कहा है और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने को कहा है।साथ ही छावनी परिषद से भी जलकर व अन्य करों के भुगतान में रियायत व अतिरिक्त समय देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ वैसे ही रहता है, एक ओर विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन, स्टेशनरी का खर्च दूसरी ओर गैस सिलेंडरों के अभाव में व्यवसाय चौपट है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार और प्रशासन को मौजूदा समय में व्यवसायियों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए न कि उनका किसी तरह का उत्पीड़न करना चाहिए।कहा कि वे व्यवसायियों के साथ कंधा जोड़ कर खडे़ हैं,अगर व्यवसायियों की आसन्न संकट से उपजी समस्याओं का त्वरित निदान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे और व्यवसायियों के साथ अनशन पर बैठने को भी तैयार हैं।
व्यवसायियों के प्रति संवेदनात्मक रुख दिखाने के लिए देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, संयोजक संदीप पाठक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत का आभार जताया है।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए