बीरशिवा स्कूल में परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया

ख़बर शेयर करें -

बीरशिवा विद्यालय रानीखेत में सभी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री गरिमा पंत द्वारा किया गया।

इस दौरान अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व कक्षा में उत्कृष्ट सुधार करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। अभिभावकगण ने अपने पाल्यों की इस सफलता का श्रेय शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन को देते हुए सभी का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई और नए सत्र में और अधिक परिश्रम करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया। इसी के साथ ही विद्यालय निदेशक ने नए सत्र में होने वाले प्रगतिकार्यों व योजनाओं पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

विद्यालय प्रबंधक श्रीमान तिलक राज तलवार,श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार,अध्यक्ष श्री नीरूपेंद्र तलवार उनकी धर्मपत्नी मुस्कान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता हेतु बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad