रानीखेत कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का अनोखा अंदाज, बदहाल सड़क के गड्ढों में लगाए पौधे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-केमू स्टेशन से विजय चौक तक मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में पौधारोपण कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहां भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सोशल मीडिया पर आकर विकास कार्यों का गुणगान करने में लगे हुए हैं, वहीं रानीखेत शहर की मुख्य सड़क इतनी ज्यादा बदहाल हो चुकी है कि गाड़ियों का चलना तो दूर, लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत को बयां कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सड़क की दुर्दशा के कारण स्थानीय जनता, व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने मांग की कि केमू स्टेशन से विजय चौक तक सड़क का शीघ्र सुधारीकरण एवं निर्माण कार्य कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो जनहित के इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, महासचिव कुसुम जोशी, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, संदीप बंसल, त्रिलोक आर्या, रमेश पंत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad