ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं
रानीखेत -ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय में बैलून रेस प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, ( साक्षरता )पर चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता औऱ जूनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अव्वल रहें प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।साथ ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस भी मनाया गया औऱ अध्यापक/ अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया. विजेता प्रतिभागी इस प्रकार है…
1:- बैलून रेश प्रतियोगिता:-( नर्सरी कक्षा में)
प्रथम:- कनिका (L.Kg)
द्वितीय:- प्रियांश (U.Kg)
तृतीय :- कार्तिक(U.Kg)
2:- निबंध प्रतियोगिता:- (प्राइमरी वर्ग में)
प्रथम:- कीर्तिका (5th)
द्वितीय:-दिव्यांशी (5th)
तृतीय :- गायत्री (5th)
3:- कविता लेखन प्रतियोगिता (प्राइमरी वर्ग)
प्रथम:- अभिनव (2nd)
द्वितीय:- याम्या (1st)
तृतीय :- मुकुंद (2nd)
4:- (साक्षरता ) पर चित्रकला प्रतियोगिता:-
प्रथम:- कृशांगी (7th)
द्वितीय:- कीर्तिका (5th)
तृतीय :- भूमिका (3rd)
2:- भाषण प्रतियोगिता:- (जूनियर वर्ग में)
प्रथम:- कृशांगी (7th)
द्वितीय:- इशिता (7th)
तृतीय :- गौरव (6th)
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नन्दन सिंह, प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र कुमार, सहायक प्रधानाचार्य श्री भुवन बिष्ट, अध्यापक/अध्यापिकाएं सहित विद्यार्थीउपस्थितरहे।




ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं
बिना कोचिंग घर पर स्वाध्याय से NEET उत्तीर्ण कर शानवी ने हासिल किया MBBS में प्रवेश