रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई पं गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती,निकली प्रभात फेरी, देश भक्ति गीतों के साथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रानीखेत – भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत 139वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी आनन्द सिंह बिष्ट एवं विशिष्ट संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने पं गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिन समारोह यहां पं गोविंद बल्लभ पंत पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी आनन्द सिंह बिष्ट ने अपने आशीर्वचन में महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने को कहा। विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दीक्षिता जोशी ने पंत जी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही दूरदर्शी राजनेता और कुशल प्रशासक
बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने पंत जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। उन्होंने कहा बच्चों से कहा कि पहाड़ के जिस परिवेश और परिस्थितियों में आप रह रहे हैं ऐसी ही परिवेश से पंत जी निकल कर उच्च पद पर पहुंचे , उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में तो भाग लिया ही अपनी शिक्षा के बूते उच्च सोपान पर पहुंचे। इसलिए शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य की राह तय कीजिए। आयोजन समिति संयोजक विमल सती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में पंत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला । कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का दिन है। पंत जी ने देश की आज़ादी के लिए संपूर्ण योगदान देने के साथ ही सामाजिक बुराइयां को खत्म करने के लिए भी संघर्ष किया।कहा कि पंत जी की ईमानदारी , निडरता, राष्ट्र सेवा और स्वाभिमान जैसे गुणों से सीखने की जरूरत है। अगर ऐसा हम कर पाए तो यही पंत जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर जीजीआईसी,, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल,विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज, मिशन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छावनी इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने समूह देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा समिति अध्यक्ष विमल सती ,संरक्षक जोगेंद्र बिष्ट, मोहन नेगी, कैलाश पांडे, हिमांशु उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए। कार्यक्रम संचालन दीपक पंत व अध्यक्षता जोगेंद्र बिष्ट ने की।इस अवसर पर सामाजिक कार्य के लिए आनन्द अग्रवाल को सामाजिक सम्मान प्रदान किया गया।
इससे पूर्व दर्जन भर स्कूलों के बच्चों ने नगर में आकर्षक प्रभात फेरी निकाली।
कार्यक्रम में हरीश लाल साह, गौरव भट्ट, गौरव तिवारी,संजय पंत, अभिषेक कांडपाल, राजेन्द्र पंत, सोनू सिद्दीकी, नेहा मेहरा , शुभम अग्रवाल, पंकज साह, विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मिशन इंटर कॉलेज में अन्तर विद्यालय चित्रकला व भाषण आयोजित की गई ।भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज की दिशा बिष्ट प्रथम, सिटी मांटेसरी स्कूल की गार्गी रावत द्वितीय और विवेकानंद विद्या मंदिर की अंशिका तृतीय व आर्मी पब्लिक स्कूल के कार्तिक रावत सांत्वना स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य मिशन इंटर कॉलेज ने दीप प्रज्वलित कर किया।













रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई पं गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती,निकली प्रभात फेरी, देश भक्ति गीतों के साथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
भतरौंजखान में चतुर्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न