पीएम श्री रा. बा. इं. कॉ. द्वाराहाट की छात्रा वैष्णवी पांडे का चयन ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हुआ

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की प्रतिभावान छात्रा वैष्णवी पांडे का चयन ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026- 27’ के लिए हुआ है।​छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वाली पोखर में न्याय पंचायत कामा के दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शानदार शुभारंभ

प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने वैष्णवी पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वैष्णवी की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
​वैष्णवी की इस सफलता पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी आर्या , पी टी ए अध्यक्ष गणेश सिंह मावडी, समस्त शिक्षिकाओं और कर्मचारियों सहित पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने यातायात अवरूद्ध, फायर रेस्क्यू टीम ने पेड़ों को काटकर किया सुचारू
Ad Ad